फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   upachunaav mein 71.58 pratishat vot pade, teen pradhaan, do beedeesee aur 57 sadasyon ke lie hua matadaan

उपचुनाव में 71.58 प्रतिशत वोट पड़े, तीन प्रधान, दो बीडीसी और 57 सदस्यों के लिए हुआ मतदान

Sun, 13 Jun 2021 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
upachunaav mein 71.58 pratishat vot pade, teen pradhaan, do beedeesee aur 57 sadasyon ke lie hua matadaan
कन्नौज। जिले में शनिवार को तीन प्रधान, दो बीडीसी और 57 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 21 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान हुआ। पुलिस पूरे दिन डटी रही। 71.58 प्रतिशत मतदान हुआ। मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। वोटों की गिनती 14 जून को सुबह आठ बजे से होगी। कन्नौज और गुगरापुर के वोटों की गिनती नवीन मंडी समिति और अन्य की गिनती विकास खंडों में होगी।
विज्ञापन

विकास खंड कन्नौज, गुगरापुर, उमर्दा, हसेरन व जलालाबाद में उपचुनाव हुआ। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने मतदान केंद्रों पर जायजा लिया। दोनों अफसरों ने मतदाताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने की अपील की। मास्क न लगाने वालों को समझाया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। सबसे पहले पोलिंग पार्टियों के पीठासीन अधिकारी ने मॉकड्रिल की।
विज्ञापन

एक बूथ बनाने से मतदाताओं को हुई दिक्कत
जसोदा। ग्राम पंचायत उत्तिमापुर पट्टी में प्रधान पद के लिए उपचुनाव में 1500 मतदाताओं का एक बूथ बनाए जाने से लोगों को वोट डालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पूर्व प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि पिछले चुनाव में दो बूथ बने थे। उत्तिमापुर पट्टी में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यहां से चुनाव लड़े भूतपूर्व सैनिक रामेंद्र सिंह की 27 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। मतगणना में वह चुनाव जीत गए थे। उपचुनाव में भूतपूर्व सैनिक की पत्नी सरोज देवी का मुकाबला पूर्व प्रधान संजीव कुमार से है। वहीं जसपुरापुर सरैया ग्राम पंचायत में राकेश यादव ने 27 वोटों से जीत दर्ज की थी। वह बीमार चल रहे थे। चुनाव जीतने के कुछ दिनों बाद मृत्यु हो गई थी। उपचुनाव में पत्नी मालती देवी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान टूटी सामाजिक दूरी
तिर्वा। ग्राम प्रधान की खाली सीट पर उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मतदान किया। शाम के समय एजेंटों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि अफसरों ने संभाल लिया। उमर्दा ब्लाक के सखौली गांव के प्रधान प्रत्याशी राकेश कुमार की मौत के बाद सीट रिक्त हो गई थी। प्रधान पद के लिए राकेश की पत्नी कमला और गायत्री पत्नी आदेश चुनाव मैैदान में हैं। मतदान के दौरान कोविड नियमों की अनदेखी की गई। एसडीएम जयकरन, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने मतपेटियां जमा कराईं। इसके साथ ही इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सीट पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed