फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP recruitment exam paper leak defeated: Subrata

यूपी में भर्ती परीक्षा के पेपर लीक ने हराया : सुब्रत

Tue, 02 Jul 2024 03:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
UP recruitment exam paper leak defeated: Subrata
कन्नौज। कन्नौज से चुनाव हारे भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक का सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट वायरल हो गई है। इसमें उन्होंने भाजपा की हर की कई वजहों में से बड़ी वजह पेपर लीक को माना है। पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नीट की परीक्षा का पेपर लीक अब राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पहले ही इस विषय पर बने कानून को कठोर करार देते हुए कहा कि इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी जारी है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से भी हारी हुई सीटों के नतीजों पर मंथन हो रहा है। इसी बीच कन्नौज सीट गंवाने वाले पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट चर्चा में आ गई है। इसमें उन्होंने शुरूआत में ही लिखा है कि यूपी में भाजपा की हार के बहुत कारण हैं, पर उनमें सबसे बड़ा कारण पेपर लीक भी है। खासतौर पर पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा है कि देश भर के तमाम राज्यों की विभिन्न परीक्षाओं में होने वाला पेपर लीक अब हमारे समाज का हिस्सा बन गया है। इस बार नीट की परीक्षा में पेपर लीक होने पर शुरू हुए मुद्दे पर खुशी जताते हुए कह कि यह राष्ट्रीय मुद्दा बना है। मोदी सरकार ने पहले ही संसद में पेपर लीक पर कठोर कानून बना दिया था। नीट की परीक्षा में हुए पेपर लीक की सीबीआई जांच के दौरान देश के कई हिस्सों में गिरफ्तारी जारी है। समाज को खोखला करने वालों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके आगे हमारा सिस्टम बेबस नजर आता है। अंग्रेज हमारे देश को छोड़कर चले गए लेकिन भ्रष्टाचार को हमारी जड़ों में छोड़ गए। अब यह हमारे समाज का हिस्सा बन गया है। राजनेताओं के संरक्षण में यह भ्रष्टाचार हमारी शिक्षा व्यवस्था में घुस गया। कहा कि इसे खत्म करने के लिए मजबूत इच्छा शक्ति के साथ विपक्ष क समर्थन की आवश्यकता है। इस बार यह राष्ट्रीय मुद्दा बना है तो तमाम राजनीतिक दल जो खुद इस भ्रष्ट व्यवस्था को संरक्षण देते रहे हैं, वह भी पेपर लीक पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में पूर्व में रही सपा सरकार को भी नकल को बढ़ावा देने के लिए कठघरे में खड़ा किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति से शिक्षा माफिया की अब खैर नहीं है। जल्द ही पेपर लीक जैसी विसंगतियां भूली-बिसरी यादों में ही रह जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed