फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP Election 2022: Etawah in BJP's Mission-50 in the assembly elections Jaswant Nagar seat along with Kannauj

यूपी इलेक्शन 2022: विधानसभा चुनाव में भाजपा के मिशन-50 में इटावा कन्नौज के साथ जसवंत नगर सीट भी

Sun, 31 Oct 2021 02:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 31 Oct 2021 02:34 PM IST
सार

प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया 25 दिसंबर तक पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने हैं। हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Etawah in BJP's Mission-50 in the assembly elections Jaswant Nagar seat along with Kannauj
बीजेपी- बंगाल - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की तैयारी बैठक में क्षेत्र की 52 में से 50 विधानसभा सीटों पर जीत की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि सपा का गढ़ मानी जाने वाली इटावा, कन्नौज और जसवंत नगर सीट पर भी भाजपा का झंडा फहराया जाएगा। सीएसए विवि के सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कानपुर का अपना गौरव है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड पहले काफी पिछड़ा था। अब वहां पर बहुत विकास हुआ है। योगी सरकार के अगले कार्यकाल में विकास की गति और तेज की जाएगी। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बताया 25 दिसंबर तक पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने हैं। हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। इसके तहत जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है, उसे जुड़वाना है। 
विज्ञापन


 

प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। 2022 के चुनाव में भी इस क्षेत्र से पार्टी को बहुत उम्मीद है। वह चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में आयोजित क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद और 52 में से 47 विधानसभा सीटों पर पार्टी के विधायक चुने गए हैं। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस क्षेत्र में भाजपा की जीत का सिलसिला 2014 से जारी है। आगे भी यहां से बड़ी संख्या में विधायक जीतकर आएंगे, जो प्रदेश में सरकार बनाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे।

उन्होंने बैठक में आए क्षेत्र के सभी 17 जनपदोें के पदाधिकारियों से कहा कि आगामी चुनाव को भी हमें चुनौती के रूप में लेना है। इस बार 52 में से कम से कम 50 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर चलना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में इसी तरह की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कानपुर के अन्य क्षेत्रों में बैठकें की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed