{"_id":"0d2df52001b1c72a56bf067288853417","slug":"unveils-mobile-curse-theft-two-con-cede-its-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शाप चोरी का खुलासा, दो चोर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शाप चोरी का खुलासा, दो चोर दबोचे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ताहपुर में बीते नवंबर माह में मोबाइल शाप की दुकान
विज्ञापन
में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो चोरों को माल
समेत दबोचा गया है। सरगना भागने में सफल रहा। हरदोई जनपद से चुराई गई बाइक
भी बरामद हुई है।
घटना का खुलासा करते हुए एसओ मो. अनवर अहमद ने बताया कि तालग्राम चौकी प्रभारी संजीव चौहान की टीम ने मुखबिरों की सूचना पर छापामारी की। इस दौरान तिर्वा-तालग्राम मार्ग पर मवइया तिराहे पर बाइक से जा रहे बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम जसपुरापुर सरैंया निवासी कृपा शंकर और रंजीत बताया, वहीं उनका साथी चोखे पुत्र करन सिंह भाग निकला।
एसओ ने बताया कि बरामद बाइक रोडवेज बस अड्डे के पास एक परिचालक की चुराई गई थी। इस बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ये लोग चलाते थे। चोखे ने तिर्वा के रतापुर गांव निवासी अपने साथी सोनू के साथ मिलकर चुराई थी। एसओ ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने ताहपुर में हुई अग्रज उर्फ बंटी की मोबाइल शाप की दुकान में चोरी की बात कबूली। इनकी निशानदेही पर चोरी गए मोबाइल सेट व अन्य सामान बरामद किए गए।
काफी सामान इन लोगों ने कम दामों पर बेंचकर रुपये खर्च कर डाले। दुकानदार को मौके पर बुलाया गया तो बरामद माल की पहचान की। एसओ ने बताया कि चोरों के गिरोह का सरगना चोखे है। उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। फरार चोखे को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।