फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unusable school building auctioned, converted into polling station

Kannauj News: निष्प्रयोज्य स्कूल भवन नीलाम, बना दिया मतदान केंद्र

Tue, 09 Apr 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 09 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Unusable school building auctioned, converted into polling station
तालग्राम। पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन निष्प्रयोज्य घोषित किया गया हैं। इसकी नीलामी प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। इसके बावजूद विद्यालय को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र बना दिया गया। जबकि इस मतदान केंद्र पर न बिजली है और न ही शुद्ध पेयजल, परिसर में गोबर के उपलों के ढेर गंदगी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन



विकास खंड तालग्राम के नैपालपुर पहलपुर्वा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र बनाया है। विद्यालय भवन जर्जर होने के चलते करीब तीन साल पहले निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया था। यहां पढ़ने वाले कक्षा छह से आठ के बच्चों को एक किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय नैपालपुर में शिफ्ट किया गया है, जहां पर एक कक्ष में तीन कक्षाओं के बच्चों को शिक्षक जयसिंह और कुलदीप चतुर्वेदी पढ़ा रहे हैं। भवन की नीलामी प्रक्रिया भी 29 जनवरी को पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन



इनसेट
छिबरामऊ विधानसभा का बना है बूथ
जर्जर स्कूल भवन को छिबरामऊ विधानसभा के बूथ संख्या 385 मतदान केंद्र बनाकर बूथ बनाया गया है। बूथ बीएलओ शिक्षामित्र नन्ही देवी हैं। इस भवन में कक्षाएं संचालित न होने से बिजली लाइन को चोर उतार ले गए। शौचालय बंद हैं। एक हैंडपंप लगा है, जो पानी छोड़ रहा है। परिसर में गंदगी फैली है। मतदान केंद्र का निर्धारण करने वालों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नीलामी प्रक्रिया हो चुकी पूरी
बीईओ रमेश चंद्र चौधरी का कहना है कि निष्प्रयोज्य स्कूल भवन की नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। यहां पहले से मतदान केंद्र बना है। उन्होंने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया था। अभी उसका ध्वस्तीकरण रोक दिया गया है। चुनाव के बाद इस नीलामी भवन का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed