फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unsolicited offer true devotee of the Lord

सच्चे भक्त को बिना मांगे देते प्रभु

Sun, 06 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 06 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Unsolicited offer true devotee of the Lord

पूर्वी बाईपास स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित

विज्ञापन
सत्संग में महात्मा राकेश राठौर ने कहा कि सच्चे भक्त को प्रभु से कुछ मांगने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उसे तो प्रभु बिना मांगे ही सब कुछ दे देते हैं।

उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति से प्रभु प्रसन्न रहते हैं और कोई कष्ट नहीं होने देते, पर भक्त के मन में छल कपट है, तो उसके जीवन में कभी खुशी नहीं आ सकती। वह जीवन भर दुखी रहता है। सुदामा जैसा सच्चा प्रेम हो तो प्रभु भक्त के भी चरण धोते हैं और स्वाभिमान की रक्षा करते हैं।

उन्होंने श्रीकृष्ण सुदामा सत्संग की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु सबके मन की बात जानते हैं। अपने मित्र के प्रेम और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए श्रीकृष्ण ने न सिर्फ सुदामा के चरण धोए, बल्कि अपने समान धन संपत्ति का स्वामी भी बना दिया। महात्मा राजकुमार गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed