{"_id":"69bd877d7e96894efa065274","slug":"unseasonal-rain-damages-potatoes-mustard-and-temperatures-drop-by-eight-degrees-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146330-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बेमौसम बारिश से आलू, सरसों को नुकसान, तापमान आठ डिग्री गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बेमौसम बारिश से आलू, सरसों को नुकसान, तापमान आठ डिग्री गिरा
विज्ञापन
कन्नौज। अचानक बदले मौसम ने शुक्रवार को किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से आलू तथा सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। मार्च के इस पखवाड़े में फसलें पकने की कगार पर थीं। हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के कारण तापमान में 8.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। खेतों में खड़ी आलू, गेहूं और सरसों की फसलें बिछने का डर सता रहा है। आलू किसानों के लिए यह समय बेहद नाजुक है, क्योंकि गीली मिट्टी से खुदाई में दिक्कत आएगी। इससे आलू में सड़न का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, खेतों में कटी पड़ी सरसों भी खराब हो सकती है। दोपहर में अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि विक्षोभ के कारण रात में भारी बौछारें पड़ने के आसार हैं। इससे गलन और बढ़ सकती है। आगामी पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। शनिवार को मध्य तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की संभावना है। उन्होंने किसानों को खेतों में पानी न रुकने देने की सलाह दी है। साथ ही, कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने को भी कहा गया है।
दिन भर फसलों को सुरक्षित करने में जुटे रहे किसान
मौसम के मिजाज को भांपकर किसान दिन भर फसलों को सुरक्षित करने में जुटे रहे। जिनके खेतों में सरसों की फसल कटी पड़ी थी, उन्होंने परिवार समेत फसल को एक जगह पर एकत्र किया और तिरपाल से ढक दिया। इसी तरह खेतों में खुदे पड़े आलू को एकत्र कर उसे भी ढका गया। किसानों का कहना है कि एक तरफ आलू का भाव नहीं मिल रहा है तो दूसरी तरफ मौसम साथ नहीं दे रहा है। बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका से लोग भयभीत रहे।