फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unmanned car crossing will be closed in five years

पांच साल में सभी मानव रहित क्रासिंग बंद होंगी

Thu, 05 Feb 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज।
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज। Updated Thu, 05 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Unmanned car crossing will be closed in five years

इज्जतनगर मंडल के फर्रुखाबाद, कानपुर अनवरगंज रेल खंड के वार्षिक निरीक्षण पर कन्नौज स्टेशन पहुंचे महाप्रबंधक का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन व परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


करीब 2.45 पर विशेष ट्रेन से कन्नौज स्टेशन पहुंचे पूर्वोतर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने व्यवस्था देखी। इस दौरान प्लेटफार्म पर पेयजल व सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। उनके साथ ही महकमें के दर्जनों आला अफसर भी कन्नौज स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन


सुबह से ही अफसरों की भीड़ लगी रही। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि पांच साल के अंदर पूर्वोतर रेलवे के सभी मानव रहित क्रासिंगों को बंद किया जाएगा। इसके लिए ओवरब्रिज व अन्य मार्गों की व्यवस्था की जाएगी। कासगंज से बरेली अमान परिवर्तन पर काम होने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल लाइन बिछाने, आए दिन इंजनों के फेल होने व नई ट्रेनों के बढ़ाने की मांग पर उन्होंने बजट पेश होने के बाद इस पर गौर करने की बात कही। ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा के बारे में उनका कहना था कि समय-समय पर विभाग  अभियान चलाता है।

इसके अलावा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोकथाम के लिए हाईटेक उपाय भी अपनाए जा रहे हैं। डीजल के दाम घटने से किराया व भाड़े में कटौती के सवाल पर भी बचते रहे।

इस मौके पर रेल संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेई, मुख्य प्रशानिक अधिकारी निर्माण ओमकार सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर ओपी अग्रवाल, प्रमुख नियंत्रक एसपी वर्मा, मुख्य यात्रिक इंजीनियर अनिल शर्मा, मुख्य कार्मिक अधिकारी एसएमएन इस्लाम, मुख्य विद्युत इंजीनियर आरपी निवासरिया, मुख्य लेखाधिकारी बृजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

जसोदा रेलवे स्टेशन पर महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने रंगरोगन व सफाई व्यवस्था बेहतर मिलने पर स्टेशन अधीक्षक को 20 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।

इस मौके पर स्टेशन के रिले कक्ष, शौचालय, प्लेटफार्म व परिसर का निरीक्षण किया। स्टेशन अधीक्षक पी. एन. बाजपेई से पेयजल व्यवस्था के बारे में पूछताछ की और प्लेटफार्म पर लगे हैंडपंप चलाकर देखा। परिसर में वृक्षारोपण भी किया।  

महाप्रबंधक के दौरे के मद्देनजर  कन्नौज स्टेशन पर एलसीडी टीवी व आटो एनांउस सिस्टम लगाया गया। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आने की लोकेशन की डिजिटल जानकारी दी जा रही थी। वहीं एनाउंस के जरिए लोगों को स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को जागरूक किया जा रहा था।


महाप्रबंधक की ट्रेन के कानपुर की ओर रवाना होते ही स्टेशन परिसर में लगी एलसीडी को उतार लिया गया। यही नहीं आटो एनांउस सिस्टम भी हटा लिया। जगह-जगह रखवाए गए कूड़ादानों को भी हटाने व सुरक्षित रख लिए जाने से यात्रियों में तरह-तरह की चर्चा रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed