फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Unintentional murder report filed against hospital operator

Kannauj News: अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Jul 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 31 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Unintentional murder report filed against hospital operator
सौरिख। कस्बे के जेसी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने गई। इलाज के दौरान महिला मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव निवासी विकास शाक्य की गर्भवती पत्नी कंचन (26) ने जेसी हास्पिटल में 21 जुलाई को ऑपरेशन के दौरान बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही, जिसके चलते अस्पताल संचालक विपिन कुमार ने प्रसूता को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने से परिजन मिनी पीजीआई सैफई ले गए।
विज्ञापन

वहां इलाज के दौरान शनिवार की रात को प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकितसक पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए रविवार को अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक विपिन कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसूता की मौत के बाद परिजनों के हंगामे के कारण पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मृतका की मौत हार्ट फेल होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed