फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Uncle - nephew was killed in a road accident

सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की जान गई

Tue, 23 Feb 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज। Updated Tue, 23 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uncle - nephew was killed in a road accident
मेहंदीघाट कन्नौज से गंगा स्नान कर सोमवार को बाइक से लौटते समय चाचा-भतीजे को सुबह छह बजे के करीब तिर्वा तहसील के निकट स्थित तिर्वा कोल्ड स्टोरेज के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे विनोद कुमार राजपूत (40) ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि उनका भतीजा भगवानदास (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कालेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर जाते समय मानीमऊ के निकट उसने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों पर सैकड़ों लोग मेडिकल कालेज पहुंचे। उत्तेजित ग्रामीणों ने शव को मेडिकल कालेज गेट के सामने रखकर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजन दस-दस लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक लगे जाम के बाद तालग्राम के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव व एसडीएम उदयवीर सिंह के समझाने के बाद भीड़ मान गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली में तालग्राम थाना क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी भाई राजेंद्र प्रसाद राजपूत पुत्र कढ़ोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर से जा रहे सीओ तिर्वा सुरेंद्रपाल सिंह ने दोनों को गिरे देखा तो एंबुलेंस बुलवाकर मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। करीब एक घंटे तक भगवानदास के प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उनको कानपुर रिफर कर दिया गया। उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। जीप चालक भगवानदास के शव को लेकर मेडिकल कालेज पहुंचा। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

 इसी दौरान चचियापुर गांव के लोग ट्रैक्टरों पर सवार होकर मेडिकल कालेज पहुंचे। उत्तेजित ग्रामीणों ने भगवानदास के शव को पुलिस से छीनकर मेडिकल कालेज के गेट के बाहर सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसडीएम उदयवीर सिंह के अलावा कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया पर भीड़ दस-दस लाख रुपये के मुआवजे की मांग कर रही थी। करीब दो घंटे तक रोड जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


इस दौरान कुछ दुपहिया वाहन चालकों ने साइड से निकलने का प्रयास किया तो उत्तेजित महिलाओं व युवकों ने उनको खदेड़ दिया। सूचना पाकर तालग्राम के पूर्व ब्लाक प्रमुख सोनू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत दोनों परिवारों को लाभ दिलाया जाएगा। अतिरिक्त सहायता के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed