{"_id":"6348553a2c04ab64d876e1b6","slug":"uncle-nephew-killed-in-bus-collision-kannauj-news-knp7231139114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन
फोटो 20- रोड पर जाम लगाए मृतकों के परिजन। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
इंदरगढ़। साइकिल सवार चाचा और भतीजे को निजी बस ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ कर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों शवों को रोड पर रखकर जाम लगा दिया। एसपी ने कई थानों का फोर्स भेज दिया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुरवा मढ़पुरा निवासी किसान राकेश राजपूत (40) गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे भतीजे मोनू राजपूत (30) के साथ साइकिल से डेयरी पर दूध बिक्री कर लौट रहा था। इस दौरान गांव के पास तिर्वा-सौरिख रोड पर निजी बस ने राकेश और मोनू को रौंद दिया। इससे घटनास्थल पर दोनों ने दम तोड़ दिया जबकि साइकिल घसीटते हुए तेज रफ्तार में बस लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने इंदरगढ़ कस्बा में पटेल तिराहा के पास पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी।
वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रोड जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कमल भाटी ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया, तो और उग्र हो गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सौरिख, तिर्वा और ठठिया थाने से फोर्स मौके पर भेजा। थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हुई है। बस चालक को हिरासत में लेकर बस को कब्जे में ले लिया गया है।