फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Umrda 395 , 303 nominations in Hssern

उमर्दा में 395, हसेरन में 303 नामांकन

Sat, 10 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 10 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Umrda 395 , 303 nominations in Hssern

उमर्दा व हसेरन विकास खंड में चौथे चरण के नामांकन के

विज्ञापन
पहले दिन बीडीसी के उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे दोनों ब्लॉक परिसरों के सामने पूरे दिन जाम की नौबत बनी रही। प्रत्याशी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे।

उमर्दा में 395 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि हसेरन में 303 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। उमर्दा ब्लॉक में सुबह आठ बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ब्लॉक परिसर में मुख्य गेट से पहले दो बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सिर्फ उम्मीदवारों व उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने दिया गया। नामांकन के लिए ब्लॉक में 14 काउंटर बनाए गए थे। समर्थकों के अंदर न घुस पाने के कारण कोतवाली से लेकर इलाहाबाद बैंक तक तिर्वा-कन्नौज मार्ग तक समर्थकों का हुजूम खड़ा रहा। उम्मीदवारों और समर्थकों के वाहन सड़कों के दोनों ओर लगे रहे।

जिससे कई बार रोड जाम की नौबत आई। पुलिस ने कई बार लाठियां पटककर जाम खुलवाया। सपा के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अजय वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ कुढ़िना ग्राम पंचायत के वार्ड 105 से तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी तरह जनखत तृतीय के वार्ड 118 से सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया।

निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक, 395 उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल हुए हैं। शनिवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। उधर, हसेरन विकास खंड में भी नामांकन करने वालों की सुबह से ही भारी भीड़ जुटी। तमाम उम्मीदवार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ ब्लॉक परिसर पहुंचे। इस ब्लॉक में 60 सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए 303 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed