{"_id":"5e84b00c8ebc3e76b0066f11","slug":"udyamee-raam-deekshit-ne-peeem-keyars-phand-mein-die-2-51-laakh-kannauj-news-knp5532569184","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमी राम दीक्षित ने पीएम केयर्स फंड में दिए 2.51 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमी राम दीक्षित ने पीएम केयर्स फंड में दिए 2.51 लाख
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना से निपटने के लिए लोग मदद कर रहे हैं। शहर के उद्यमी राम दीक्षित ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए पीएम केयर्स फंड में 2.51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
राम दीक्षित ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में देश के प्रत्येक नागरिक को सहयोग देना होगा, तभी जीत मिल सकेगी। पीएम केयर्स फंड में सहयोग के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आने की जरूरत है।
वहीं बुधवार को शहर के समाजसेवी अवधेश कुमार मिश्रा, ऋषि मेहरोत्रा और उपेंद्र मिश्रा ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी। कांशीराम और मोहल्ला सफदरगंज में 300 जरूरतमंदों को दाल, आटा, तेल और सब्जी मसाले दिए गए।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा आयुक्त अमिताभ के निर्देश पर उप निरीक्षक प्रशांत कुमार यादव ने जीटी रोड से गुजर रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया। सीआरपीएफ टीम के साथ उन्होंने करीब 150 लोगाें को भोजन कराया।