{"_id":"5bc4d7dbbdec2269543136bd","slug":"uderda-absa-beaten-by-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर्दा एबीएसए को शिक्षकों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर्दा एबीएसए को शिक्षकों ने पीटा
kannauj
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
घायल एबीएसए शिव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक से बदसलूकी की शिकायत की जांच कर लौट रहे उमर्दा ब्लॉक के एबीएसए को आरोपी शिक्षिका ने एक शिक्षक व अन्य साथी के साथ लात घूंसों से जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। एबीएसए की तहरीर पर शिक्षिका सहित तीन लोगों के खिलाफ तिर्वा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उमर्दा ब्लॉक के एबीएसए शिव सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह सोमवार को शिक्षक से बदसलूकी के मामले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कडे़रा जांच करने गए थे। उनके साथ एबीआरसी धर्मेंद्र सिंह भी थे। जांच के बाद लौटते समय उमर्दा ब्लॉक मुख्यालय के सामने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़ेरा की शिक्षिका समा परवीन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तुलापुर्वा के सहायक अध्यापक अगम यादव व एक अज्ञात ने एबीएसए की कार रुकवा ली। आरोप है कि कार का साइड शीशा तोड़कर शिक्षक, शिक्षिका व उसके साथी ने गाली गलौज शुरू कर दी। एबीएसए भागे, तो उन्हें पकड़ कर लात घूसों से जमकर पीटा। एबीआरसी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बचाया। सूचना पर कई शिक्षक मौके पर पहुंच गए। एबीएसए ने कोतवाली में हमला करने वाले शिक्षक, शिक्षिका और उनके साथी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एबीएसए का डाक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी शिक्षक अगम यादव का कहना है कि शिक्षिका समा परवीन के साथ स्कूटी से जाते समय ब्लाक कार्यालय के सामने कार में टकराकर घायल हो गए थे। एबीएसए से मारपीट का आरोप गलत है।
उमर्दा एबीएसए उसी शिक्षिका के खिलाफ जांच करने कड़ेरा गांव के स्कूल गए थे जिस पर हमला करने आ आरोप है। शिक्षिका और अनुदेशक के खिलाफ 12 अक्टूबर को स्कूल के सहायक शिक्षक ने बदसलूकी करने और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत की थी। एबीएसए पर हमला करने की आरोपी शिक्षिका समा परवीन उमर्दा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ेरा गांव में तैनात हैं। उनके खिलाफ स्कूल के सहायक शिक्षक ने 12 अक्तूबर को एबीएसए को शिकायत दी थी। उसमें समा परवीन और स्कूल के अनुदेशक पर बदसलूकी व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया था। प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने दोनों को समझाया भी था। आरोप है कि 12 अक्तूबर को प्रधानाध्यापक के सामने ही दोनों ने गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और नौकरी न करने देने की धमकी दी थी। इसी शिकायत की जांच करने एबीएसए शिव सिंह और एबीआरसी धर्मेंद्र के साथ सोमवार को स्कूल गए थे। स्कूल में दोनों पक्षों को समझाया था। दूसरा शिक्षक अगम यादव प्राथमिक स्कूल तुलापुरवा में तैनात है। एबीएसए पर हमले से ब्लॉक के शिक्षकों में नाराजगी है।