{"_id":"694ae01da4eaa870b30c2ffe","slug":"udayveer-died-by-hanging-not-murder-kannauj-news-c-214-1-knj1007-142132-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हत्या नहीं फंदा लगाने से हुई उदयवीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हत्या नहीं फंदा लगाने से हुई उदयवीर की मौत
विज्ञापन
कन्नौज। इंदरगढ़ के उटकपुरा में मजदूर के हत्यारोपी का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने मारपीट कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंगलवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
सौरिख क्षेत्र के ग्राम मधुपुरी निवासी उदयवीर (40) मिक्सर मशीन संचालक था। उदयवीर के साथ कांकरकुई निवासी श्याम सुंदर की हत्या हुई थी जिसमें उदयवीर पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस उदयवीर की तलाश कर रही थी पर सोमवार की दोपहर उसका शव इंदरगढ़ क्षेत्र के उटकपुरा गांव में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला था। पिता तेजराम ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद शव फंदे से उतारा गया था।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। अब पुलिस साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन दिनों तक खोजती रहीं पुलिस को दो किलोमीटर दूर मिला शव
श्याम सुंदर की हत्या के मामले में आरोपी उदयवीर को पुलिस तीन दिनों तक तलाश करती रही पर पुलिस उदयवीर को खोज नहीं सकी। गांव से महज दो किलोमीटर दूर ही उदयवीर का शव फंदे पर लटका मिला।