फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tyohaaree seejan mein hatae gae 302 homagaard

त्योहारी सीजन में हटाए गए 302 होमगार्ड

Thu, 17 Oct 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
tyohaaree seejan mein hatae gae 302 homagaard
कन्नौज। जिले में 302 होमगार्ड जवानों को हटा दिया गया है। इससे त्योहार के सीजन में पुलिस को कानून-व्यवस्था बरकरार रखने की कड़ी चुनौती से गुजरना पड़ेगा। वहीं नौकरी से हटाए जाने से बेरोजगार हुए होमगार्डाें के घरों की रौनक चली गई है। अधिकारियों के दबाव के चलते निकाले गए होमगार्ड अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में तैनात 597 होमगार्ड जवानों में से 302 को निकाल दिया गया है। यह होमगार्ड कानून-व्यवस्था और सरकारी विभागों में तैनात थे। त्योहार के दौरान निकाले गए होमगार्डों से व्यवस्थाएं प्रभावित होंगी। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने होमगार्डों के निकालने से किसी भी प्रकार की दिक्कत सामने न आने की बात कही है। सहायक कमांडेंट दिलीप गौतम ने बताया कि पुलिस की कमी के चलते 17 दिसंबर 2017 को पुलिस हेड क्वार्टर प्रयागराज से 212 होमगार्डों को मानदेय पर पुलिस कर्मियों के साथ लगाया गया था। रुपये पुलिस विभाग दे रहा था। बजट का बोझ बढ़ने पर होमगार्ड विभाग की ओर 90 जवानों को हटाया गया था। अब नए फरमान पर 302 जवानों से सेवाएं लेना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब 190 होमगार्ड यूपी डायल, जेल और प्रशासनिक विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। दरअसल होमगार्ड जवानों से ड्यूटी लेने के बदले पुलिस विभाग उन्हें 500 रुपये दैनिक भत्ता देता था। कुछ माह पहले शासन ने होमगार्ड जवानों का दैनिक भत्ता 500 सौ रुपये बढ़ाकर 672 रुपये सिपाही के बराबर कर दिया है। बजट अधिक बढ़ने पर शासन ने 32 प्रतिशत के हिसाब से पूरे प्रदेश में 25 हजार होमगार्ड जवानों को बाहर करने का फैसला लिया है। इससे जिले में 302 जवानों से सेवाएं लेना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed