फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   tyohaaree seejan mein bainkon mein thap raha kaamakaaj, 55 karod ka kaarobaar prabhaavit

त्योहारी सीजन में बैंकों में ठप रहा कामकाज, 55 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 23 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
tyohaaree seejan mein bainkon mein thap raha kaamakaaj, 55 karod ka kaarobaar prabhaavit
तालग्राम में खुली एसबीआई की शाखा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बैंकों के विलय के विरोध में मंगलवार को विभिन्न बैंकों की 54 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। इससे 55 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। करीब 70 करोड़ के चेक भी फंस गए। त्योहारी सीजन में बैंकों में कामकाज ठप होने से ग्राहक दिन भर भटकते रहे। कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में काफी देर इंतजार के बाद ग्राहक मायूस होकर लौट गए। कई बैंक शाखाएं कर्मचारी न आने के कारण दोपहर 12 बजे से पहले ही बंद हो गईं।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन और बैंक इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर बैंकों के क्लर्क आज हड़ताल पर रहे। एसबीआई, इंडियन ओवरसीज बैंक और निजी बैंकों को छोड़कर सभी बैंकों के क्लर्कों ने काम नहीं किया। जिले में कुल 66 बैंकों शाखाओं में से 54 पर हड़ताल का असर रहा। हड़ताल में शामिल पंजाब नेशनल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पूरे जिले में करीब 55 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। क्लियरिंग न होने से करीब 70 करोड़ के चेक फंस गए। इसका असर व्यापार पर भी पड़ा।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन होने के साथ ही आलू बुआई होने से किसानों को खासी परेशानियां हुईं। बीज, खाद के लिए रुपये निकालने बैंक पहुंचे किसानों को मायूस होना पड़ा। कुछ बैंक शाखाओं में मैनेजर अकेले बैठे नजर आए। कई बैंकों की शाखाएं दोपहर 12 बजते-बजते बंद हो गईं। हालांकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और निजी बैंकों के खुले रहने से लोगों को कुछ राहत मिली। इन बैंकों के एटीएम भी काम करते रहे। वहीं कई बैंकों के एटीएम शाम होते-होते खाली हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज उमड़ेगी भीड़, 26 से चार दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं
एक दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। इससे बैंकों में भीड़भाड़ रहेगी। एलडीएम मनी भूषण सिन्हा ने बताया कि दिवाली पर चार दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। 26 अक्तूबर को महीने का चौथा शनिवार है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के साथ ही दिवाली है। 28 अक्तूबर को गोर्वधन पूजा और 29 अक्तूबर को भाइया दूज के चलते अवकाश रहेगा। 30 अक्तूबर से बैंक शाखाएं खुलेंगी। इससे 25 अक्तूबर को ही आप लेनदेन सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed