फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youths on a bike injured in a collision with a vehicle.

Kannauj News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Sat, 12 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two youths on a bike injured in a collision with a vehicle.
गुरसहायगंज। वाहन की टक्कर से शनिवार को बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव मधवापुर निवासी विमलेश (55) और रजनेश (50) शाम साढ़े पांच बजे बाइक से लालपुर सब्जी खरीदने जा रहे थे। रास्ते में वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को शाम करीब साढ़े सात बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed