फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two youths imprisoned for two years for molesting a teenager

Kannauj News: किशोरी से छेड़खानी में दो युवकों को दो-दो साल कैद

Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two youths imprisoned for two years for molesting a teenager
आरोपी आसिफ उर्फ आरिफ और ईलू उर्फ साहिल - फोटो : KANNAUJ

कन्नौज जिले में खेतों की ओर जा रही किशोरी को पकड़ कर छेड़खानी करने वाले दो युवकों को कोर्ट ने दो साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोनों पर अर्थदंड भी लगाया। ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11 नवंबर 2014 की शाम खेतों की ओर जा रही थी। इस दौरान फर्रुखाबाद जनपद के थाना कमालगंज के राजेपुर निवासी आसिफ उर्फ आरिफ और ईलू उर्फ साहिल ने सुनसान स्थान पर दबोच लिया। दोनों युवक किशोरी से छेड़खानी करने लगे थे। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले थे।

विज्ञापन


विशेष जज पॉक्सो एक्ट गीता सिंह ने गुरुवार को मामले की सुनवाई की। साक्ष्यों और पीड़िता की गवाही के आधार पर आसिफ उर्फ आरिफ और ईलू उर्फ साहिल को दो-दो साल कैद की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता बृजेश शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त पर कोर्ट ने दोनों पर पांच हजार-पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed