फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two Thousand Postal Ballet for the filled form

दो हजार ने पोस्टल बैलेट के लिए भरे फार्म

Wed, 08 Feb 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 08 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two Thousand Postal Ballet for the filled form
चुनाव - फोटो : SELF

मतदान कार्मिकों को वोट का अधिकार दिलाने के लिए निर्वाचन आयोग ने पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की है। जिले में करीब पांच हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। करीब दो हजार लोगों के फार्म भरे हैं। मंडी समिति में 12 से 16 फरवरी के बीच तीनों विधानसभाओं के वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस बार शुरुआत से ही पोस्टल बैलेट पर जोर दिया जा रहा है। लोगों का मानना है कि इन वोटों को गिना नहीं जाता, जबकि मतगणना में ईवीएम के वोटों की गिनती से पहले पोस्टल बैलेट के मतों की ही गिनती होती है। उन्होंने ड्यूटी पर लगने वाले अन्य लोगों को भी पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पोस्टल बैलेट प्रभारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि मंडी समिति में 12 से 14 फरवरी के बीच पोस्टल बैलेट का मतदान होगा। इन तिथियों में पोलिंग से संबंधित मतदान कार्मिक, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफर, सेक्टर व जोनल अफसर, कार्यालयों का स्टाफ मतदान करेगा। 16 को पुलिस, होमगार्ड, चालक को मौका दिया जाएगा। यदि कोई अन्य इन तिथियों में आ जाता है तो उसे भी मौका दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता को मतदान कक्ष में जाकर पोस्टल बैलेट पर उम्मीदवार के नाम के आगे सही का निशान लगाना होगा। निशान उम्मीदवार के कालम में स्पष्ट होना चाहिए। एक से अधिक उम्मीदवारों के आगे निशान लगे होने पर मतपत्र निरस्त हो जाएगा। मतपत्र पर हस्ताक्षर अथवा संकेत कोई शब्द नहीं लिखे। प्रारूप 13 ख एक गुलाबी रंग का लिफाफा होगा, जिसके ऊपर विधानसभा का नाम व डाक मतपत्र लिखा होगा। इसमें रखकर चिपकाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed