फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two professors ranked among the top five percent globally.

Kannauj News: दो प्राध्यापकों ने वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच प्रतिशत में पाया स्थान

Thu, 11 Jun 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two professors ranked among the top five percent globally.
तिर्वा (कन्नौज)। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एप्लाइड साइंस एवं मानविकी विभाग के दो सहायक प्राध्यापकों ने अनुसंधान और शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर संस्थान तथा प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। विभाग के डॉ. अनुराग शुक्ला (गणित) एवं डॉ. शिम्पी सिंह जादौन (गणित) को अंतरराष्ट्रीय शोध मूल्यांकन मंच साइरैंक ग्लोबल की नवीनतम रैंकिंग में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत शोधकर्ताओं में यह स्थान प्राप्त हुआ है। साइरैंक ग्लोबल द्वारा विश्वभर के करीब 150 देश से अधिक के आठ मिलियन अध्यापकों के शोधकर्ताओं का मूल्यांकन उनके शोध प्रभाव, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित शोध पत्रों, संदर्भ उद्धरणों तथा शैक्षणिक योगदान के आधार पर किया जाता है। गणित विषय में दोनों प्राध्यापकों द्वारा किए गए निरंतर और गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों के परिणामस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित स्थान प्राप्त हुआ है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि डॉ. अनुराग शुक्ला एवं डॉ. शिम्पी सिंह जादौन द्वारा वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच प्रतिशत शोधकर्ताओं में स्थान प्राप्त करना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और शोध संस्कृति को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed