{"_id":"5eea63598ebc3e432a62b2af","slug":"two-prawasi-corona-positiv-kannauj-news-knp566095047","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जलालाबाद के अलीनगर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गांव में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते डा. व
- फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। गुरुग्राम से लौटे दो और प्रवासी युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 160 पहुंच गई है, इसमें 123 प्रवासी हैं। 94 मरीज ठीक हो चुके हैं और 65 अलग-अलग कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती हैं।
चार दिन पहले गुरुग्राम से लौटे उमर्दा के गांव बहादुरपुर निवासी 28 वर्षीय युवक और ठठिया के गांव सिमरिया निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकले हैं। दोनों को कनपटियापुर के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करा रही है। गांव को सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। दोनों गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। संक्रमित युवकों से पूछताछ की जा रही है कि वह किन-किन लोगों के संपर्क में आए।
बाहर से आए लोग परिवार के लिए बने मुसीबत
दिल्ली या अन्य शहरों से लौट रहे लोग जिले के लिए मुसीबत बनते जा रहे है। सुरक्षा का इंतजाम न करने से यह दूसरों को भी संक्रमित कर रहे हैं। भले ही अप्रवासियों की संख्या जिले में कम है लेकिन बाहर से आने वाले लोग जांच कराने से कतराते रहते हैं। इसी का नतीजा है कि बाहर से आए लोग परिवार को संक्रमित कर रहे है। सरायमीरा हो या छिबरामऊ का पुरानी गल्ला मंडी क्षेत्र यहां पर बाहर से आए लोगों ने अपने घर में लोगों को संक्रमित कर दिया।
विज्ञापन
आठ लोगों ने जीती कोरोना से जंग
12 से 14 दिन तक कोरोना संक्रमित रहे आठ लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे है। इन में पट्टी कढेरा का एक, दिलीप नगर का एक, ककराह का एक, खोजीपुर का एक, कटरा छिबरामऊ के दो, कटियार मोहल्ला सरायमीरा का एक व हाजीगंज कन्नौज की एक युवती ने कोरोना को मात दी। इन में छह लोग कोविड-16 एल-1 अस्पताल तिर्वा व दो मरीज कोविड-19 एल-2 अस्पताल मेडिकल कालेज से ठीक कर घर भेजे गए हैं।
दो नए हॉटस्पॉट, संख्या पहुंची 53
जिले में कोरोना मरीजों के साथ हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवा को दो नए हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। इसके साथ ही हॉटस्पॉट की संख्या 53 हो गई है। ठठिया क्षेत्र का गांव सिमरिया फिर हॉटस्पाट हो गया है बहादुरपुर नया हॉटस्पॉट बन गया है।