फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two injured in auto collision, referred to district hospital

Kannauj News: ऑटो की टक्कर से दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two injured in auto collision, referred to district hospital
गुरसहायगंज। ऑटो रिक्शा की टक्कर से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ऑाटो रिक्शा चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिजनपुरवा निवासी महेंद्र दोहरे रविवार को साथी अमरनाथ निवासी ग्राम पडुआपुर के साथ बाइक से ग्राम नवरंगपुर की ओर जा रहे थे। ग्राम सौसरापुर के निकट लघुशंका लगी तो सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। तभी ग्राम सौसरापुर का ऑटाे चालक तेज रफ्तार में आया और दोनों को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। महेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र ने ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

----------
पेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट



तिर्वा। कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुखा गांव निवासी शिवबालक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही निवासी श्यामसुंदर व राजाबाबू ने नीम के पेड़ को काटने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में दोनों आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हालत में सुधार होने पर रविवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed