{"_id":"3dd0cf48821bec391699bc426fe5d7df","slug":"two-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में दो फालोअर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में दो फालोअर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 17 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीरा-कन्नौज मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में पुलिस लाइन के दो फालोअर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात फालोअर मुकुरधुन (40) पुत्र शिवचरन और मो. वसीम (35) पुत्र मो. शमीम की सोमवार को यातायात बूथ के निकट आयोजित गोष्ठी में ड्यूटी थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से पुलिस लाइन जा रहे थे। पेट्रोलपंप के निकट सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर यातायात निरीक्षक विनोद यादव अन्य सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को अपनी कार से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। उधर दुर्घटना करने वाली बाइक में सवार युवक भाग निकला। फिलहाल मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन