{"_id":"66031457760305599304916a","slug":"two-boi-employees-defrauded-rs-41-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1003-111145-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बीओआई के दो कर्मचारियों ने लगाया 41 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बीओआई के दो कर्मचारियों ने लगाया 41 लाख का चूना
विज्ञापन
सौरिख। बैंक के दो कर्मचारियों ने मिलकर ग्राहकों को 41 लाख रुपये का चूना लगा दिया।
एक ग्राहक की शिकायत पर जब अधिकारियों ने जांच शुरू की तब गबन का खुलासा हुआ। बैंक अधिकारियों ने आरोपी दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगर के कायमपुर रोड पर बैंक आफ इंडिया की शाखा में बड़ी संख्या में ग्राहकों के खाते हैं। बैंक के कर्मचारी विवेक कुमार और सिद्धार्थ कुमार ने मिलकर 23 फरवरी से 24 नवंबर 2023 के मध्य निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर लाखों रुपये परिचितों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए। बैंक के एक ग्राहक ने 24 नवंबर 2022 को 3.10 लाख रुपये खाते से गायब होने की शिकायत की थी।
अधिकारियों ने जांच शुरू की। जांच में विवेक कुमार और सिद्धार्थ कुमार ने सालों से निष्क्रिय पड़े खातों को बगैर ग्राहकों को सहमति के सक्रिय कर 41.66 लाख रुपये अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तरुण वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।