फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Two BDCs elected unopposed, vote on third

Kannauj News: दो बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित, तीसरे पर मतदान

Sun, 29 Jan 2023 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two BDCs elected unopposed, vote on third
कन्नौज। जनपद में तीन बीडीसी पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया में रविवार को दो पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। तीसरे पद के लिए नौ फरवरी को वोट पड़ेंगे। ब्लॉक सदर क्षेत्र के वार्ड 88 सतौरा द्वितीय क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर मेनाज बेगम निर्विरोध निर्वाचित हुईं हैं। 24 जनवरी से जिले में रिक्त तीन पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन हुए थे।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत संजय पाठक ने बताया कि सतौरा की महिला आरक्षित सीट पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए रुबीना और मेनाज बेगम ने पर्चे दाखिल किए। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। पर्चा वापसी वाले दिन रुबीना ने उम्मीदवारी वापस ले ली। एडीओ पंचायत ने बताया कि मैदान में मेनाज बेगम इकलौती होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

विकास खंड तालग्राम क्षेत्र के वार्ड 40 ज्ञानपुर अन्य पिछड़ा वर्ग सीट से बीडीसी रहीं प्रीती शाक्य ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नगर पालिका परिषद कन्नौज से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। प्रीति सपा नेता आकाश शाक्य की पत्नी हैं। उपचुनाव में अक्षय कुमार का ही क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन हुआ था। दूसरा कोई नामांकन न होने की वजह से वह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
छिबरामऊ में नौ फरवरी को पड़ेंगे वोट
छिबरामऊ के वार्ड 25 खुबरियापुर द्वितीय बीडीसी अनारक्षित सीट है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि नौ फरवरी को इस सीट के लिए मतदान कराया जाएगा। खुबरियापुर से तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed