फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   two arrested in murder case

भाई का हत्यारोपी साथी समेत दबोचा

Tue, 23 Jun 2015 11:46 PM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
two arrested in murder case
तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई और उसके साढ़ू को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। सीओ सदर ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। सीओ ने दो हजार रुपये का पुरस्कार पुलिस टीम को देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सीओ करन सिंह ने बताया कि 8 जून की रात रसूलाबाद थाना तालग्राम निवासी कलीम (34) पुत्र करीमुल्ला को सोते समय किसी ने मिट्टी का तेल डालकर जला दिया था। घटना की सूचना पुलिस को सुबह पांच बजे दी गई। मामले में गंभीर रूप से घायल कलीम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बाद में कलीम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। तालग्राम थानाध्यक्ष रजनेश चौहान को मामले को जांच सौंपी गई। विवेचना के दौरान घटना में मृतक कलीम के भाई नसीम पुत्र करीममुल्ला, उसका साढ़ू लईक पुत्र हकीमुल्ला निवासीगढ़ रसूलाबाद और नसीम का साला मुईन पुत्र सूबेदार निवासी भड़ौसा थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद का हाथ पाया गया। सीओ ने बताया कि मृतक कलीम व उसके भाई नसीम के बीच बंटवारे को लेकर भूमि विवाद चल रहा था। इसी को लेकर उसकी हत्या की साजिश रची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत सोते समय उसकी चारपाई के चारों तरफ पतार का ढेर जमा करने के बाद केरोसिन छिड़क दिया। इसके बाद आग लगा दी गई। घटना को अंजाम देने वाले नसीम और लईक को ताहपुर रोड पर एक सरिया सीमेंट की दुकान के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस मामले में तीसरा आरोपी मुईन फरार चल रहा है।


पहले मामले को दबाया गया
सीओ सदर ने बताया कि जिस वक्त मृतक कलीम को आग लगाकर उक्त लोग भागे तो चीखपुकार सुनकर पास में सो रहे मृतक के भांजे अजीम, बहनोई शमीम व कलीम ने भाग रहे उक्त लोगों को देख लिया। लेकिन पहले मामले को दबा दिया गया। परिवार की बात होने और घटना के बाद सभी लोगों के मौके पर मौजूद होने के कारण नामजद रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई। जब उपचार के बाद कलीम ने दम तोड़ दिया तो पुलिस के सामने सच्चाई उजागर कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed