{"_id":"5f931db88ebc3e1a22571b34","slug":"twelve-thousand-corona-warriors-to-be-put-together-by-corona-vaccine-kannauj-news-knp590292094","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह हजार कोरोना वारियर्स को एक साथ लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह हजार कोरोना वारियर्स को एक साथ लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
Twelve thousand Corona Warriors to be put together by Corona vaccine
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना काल में लंबे समय बाद स्वास्थ्य से जुड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिले में जल्द कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीन लगाई जाएंगी। करीब तीस जगह स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों फिर कोरोना वारियर्स को वैक्सीन डोज दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को सोमवार तक प्लान तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह तक जिले में कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी। सबसे पहले यह वैक्सीन डॉक्टरों के साथ नर्स, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय, सफाईकर्मी, एएनएम और निजी अस्पतालों के कर्मचारियों को लगाई जाएगी। इसके बाद कोरोना की ड्यूटी में लगे सभी विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी इसी चरण में टीकाकरण की प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। जिले में अब तक करीब 12 हजार ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है। जिन्हें वैक्सीन लगाई जाएगी। यह वैक्सीन एक दिन में जिले के करीब 30 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगाई जाएगी।
दूसरे चरण में बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती का नंबर
कोरोना वैक्सीन से कोरोना भगाने की स्वास्थ्य विभाग ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। डाटा तैयार किया जा रहा है। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि जुलाई 2021 तक देश के 25 करोड़ लोगों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की योजना है। कोरोना योद्धाओं के बाद दूसरे चरण में बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कोल्ड चेन और कोल्ड स्टोर की क्षमता बढ़ेगी
टीकाकरण की तैयारियों के बीच सरकार वैक्सीन को हर जिले और अस्पताल तक पहुंचाने के लिए कोल्ड चेन और कोल्ड स्टोर को लेकर भी काम कर रही है। वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर इरशाद बेग ने बताया कि जिले में नौ कोल्ड चेन की क्षमता बढ़ाई जा रही है। यह इसलिए कि अधिक से अधिक वैक्सीन को निर्धारित तापमान में सुरक्षित रखा जा सके। कुछ स्थानों पर फ्रीजर भी नए लगाए जाएंगे।