फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Tucked in a literate India formality examination

कहीं प्रेरक नदारद तो कहीं नवसाक्षर

Sun, 20 Mar 2016 11:47 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Sun, 20 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Tucked in a literate India formality examination
भवानी सराय में परीक्षा देती नव साक्षर महिलाएं - फोटो : amau ujala
साक्षर भारत मिशन के तहत जिले के लोक शिक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा औपचारिकता में निपटी। कहीं प्रेरक अनुपस्थित रहे तो कही नवसाक्षर ही नहीं पहुंचे।  ऐसे में बीस हजार का लक्ष्य भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। अमोलर प्रतिनिधि के मुताबिक विकास खंड तालग्राम में साक्षर भारत मिशन योजना के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर नव साक्षर परीक्षा में अनियमितताएं रहीं। कई हेड टीचर व प्रेरक नदारद रहे। कहीं नव साक्षर नहीं आए।
विज्ञापन


प्रेरकों के सगे-संबंधियों ने उनकी कापियां लिखी। ब्लाक कोआर्डिनेटर व जिला कोआर्डिनेटर मनीष कटियार ने छापेमारी कर खामियां पकड़ीं। रनवा साक्षर केंद्र पर प्रेरक पवन की जगह उनका भाई शिवम व प्रेरक आसमा की जगह उनके पुत्र कृष्णा ने परीक्षा दी। हेड टीचर किरण परीक्षा के दौरान गैर हाजिर रहीं। सकरैनी केंद्र पर सुबह ग्यारह बजे तक केवल मीनू देवी एक मात्र प्रेरक मौजूद थी। दूसरी प्रेरक पूजा देवी व हेड टीचर गैर हाजिर रही। ताहपुर में साढ़े बारह बजे जिला कोआर्डिनेटर मनीष कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहां शिक्षक अजीत कुमार मौजूद थे, जबकि एक नवसाक्षर ने परीक्षा दी। गांव गदौरा में प्रेरक रेखा देवी प्रसव कालीन अवकाश पर रही। एक प्रेरक वेदराम ने 35 में 17 को परीक्षा दिलाई। यहां भी हेड टीचर कन्हैयालाल यादव नदारद रहे। अकरमाबाद में सन्नाटा पसरा रहा। प्रेरक अमर सिंह ने बताया कि ज्योति देवी नहीं आई है। उनके पति राजेश आए थे, वह भी चले गए। हेड मास्टर कुलपीद यादव नहीं पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्लाक कोआर्डिनेटर मंजीत यादव ने बताया कि उन्होंने तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षाएं सुचारु रूप से हो रही थी। यदि कहीं कमी की शिकायत आती है तो जांच की जाएगी। तेराजाकेट प्रतिनिधि के मुताबिक निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए हुई परीक्षा में पांच केंद्रों में से दो केंद्रों पर उपस्थित कम रही।

तेराजाकेट केंद्र शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। ब्लाक समन्वयक मंजीत यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नव साक्षर की परीक्षा में सुबह दस बजे समगुरा बहादुरपुर केंद्र पर बीस में बीस, तेराजाकेट केंद्र पर तीस में तीस, पनवगवां में पैंतीस में पैंतीस परीक्षा देते मिले। वहीं जुनेदपुर केंद्र पर पचास में पैंतीस तथा हूड़ा में पैंतसी में  बीस नवसाक्षर उपस्थित हुए। ठठिया प्रतिनिधि के मुताबिक साक्षर भारत अभियान के तहत कटरा भुन्ना स्थित प्राथमिक पाठशाला में रविवार को परीक्षा हुई।


भुन्ना पंचायत के बारह गांव के ग्रामीणों ने परीक्षा दी। परीक्षा में 42 महिलाएं व 22 पुरुषों ने परीक्षा दी। इस मौके पर एनपीआरसी अजय यादव, ब्लाक समन्वयक सचिन कटियार, प्रेरक बाबू, कैलाश सिंह, आरती कटियार मौजूद रही। बेसिक शिक्षाधिकारी रामकरन यादव का कहना है कि कई परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया। सभी जगह सुचारु रुप से परीक्षा चल रही थी। परीक्षा पांच बजे तक आयोजित हुई है। कई शिफ्टों में परीक्षा होने के कारण कुछ केंद्र शुरुआत में बंद समझ में आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed