फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   try to sell goods of Millions, driver arrested

लाखों का माल बेचने का प्रयास, चालक गिरफ्तार

Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
 try to sell goods of Millions, driver arrested
दिल्ली से लाखों रुपये के एल्यूमिनियम खिड़की व दरवाजे लादकर गोहाटी जा रहे ट्रक के चालक ने गुरसहायगंज और जलालपुर पनवारा में सामान बिक्री करने का प्रयास किया। कुछ सामान को एक खेत में छुपा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को ट्रक व माल सहित कब्जे में ले लिया। एसपी ने सदर कोतवाली में घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन


दिल्ली के रोहणी सेक्टर-5 स्थित बुरमेज रोड लाइंस से एक ट्रक 2 लाख 68 हजार रुपये के एल्यूमिनियम दरवाजे व खिड़कियां लादकर 27 मई को गोहाटी के लिए रवाना हुआ था। एसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक चालक दीपक उर्फ अतुल प्रजापति निवासी खोजीपुर छिबरामऊ हाल निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली ने बेबर में ट्रक रोककर माल बिक्री करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्राहक न मिलने पर उसने छिबरामऊ और गुरसहायगंज में भी माल बेचने का प्रयास किया। यहां पर भी कोई ग्राहक नहीं मिल सका। इसी दौरान एक व्यक्ति ने ट्रक में लिखे ट्रांसपोर्ट मालिक के नंबर पर संपर्क साधा। फोन ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक राजगिरि ने उठाया। उक्त व्यक्ति ने ट्रक का नंबर बताते हुए माल बिक्री किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ट्रांसपोर्ट मालिक ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने ट्रक को जलालपुर पनवारा के पास खड़ा पाया जिससे सामान गायब था। खोजबीन करने पर एक मक्का के खेत में 25 पार्टीसन व खिड़की पड़ी मिलीं। वहीं पर पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया। बेहतर काम करने पर जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी बसंतराम व अन्य पुलिस जवानों की एसपी ने सराहना की।


ट्रक में लगा था जीपीएस सिस्टम
ट्रांसपोर्ट मालिक राजगिरि ने बताया कि ट्रक में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था। इसकी जानकारी ट्रक के चालक को नहीं थी। क्योंकि वह दो दिन पहले ही उसकी कंपनी में ट्रक चलाने आया था। इसी सिस्टम के जरिए उसने ट्रक को तीन दिन तक लगातार कन्नौज में ही खड़ा होने की जानकारी पर संदेह किया। तभी एक फोन ने उसकी शंका को हकीकत में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed