फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck in the Ganges; rescue operation mired in questions.

Kannauj News: गंगा में ट्रक, सवालों में डूबा बचाव अभियान

Thu, 16 Jul 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Truck in the Ganges; rescue operation mired in questions.
मानीमऊ। महादेवी घाट पुल से गंगा में गिरे ट्रक और उसके साथ लापता हेल्पर विनीत द्विवेदी की तलाश पांचवें दिन गुरवार को भी जारी रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। समय बीतने के साथ अब हादसे से ज्यादा चर्चा बचाव अभियान को लेकर हो रही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद से एसडीआरएफ, गोताखोर और प्रशासनिक टीमें लगातार गंगा में तलाश कर रही हैं। कई किलोमीटर तक खोजबीन की जा चुकी है लेकिन विनीत का सुराग नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि यदि विनीत के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है तो ट्रक को बाहर निकालने के लिए अब तक कोई ठोस रणनीति सामने क्यों नहीं आई। उनका कहना है कि हर गुजरते दिन के साथ उम्मीद कमजोर पड़ रही है और परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन का तर्क है कि गंगा का बढ़ा जलस्तर और तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में बड़ी बाधा बना हुआ है। इसके बावजूद खोज जारी है। उधर, घाट किनारे मौजूद लोगों का कहना है कि पांच दिन बीतने के बाद भी तलाश का कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। हादसे में टूटी रेलिंग को दोबारा लगा दिया गया। पुल पर सुरक्षा व्यवस्था बहाल होने लगी है लेकिन विनीत के परिजनों के लिए सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है। आखिर उनका बेटा कहां है और उसे तलाशने की कोशिश कब नतीजे तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अजय कुमार का कहना है कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। फिर भी एसडीआरएफ और पीएसी लगातार प्रयास कर रही है।
-अजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed