{"_id":"6adba9ad8afbb1c95d00bf34","slug":"abhishek-appointed-as-it-cell-vice-president-for-the-kanpur-bundelkhand-region-kannauj-news-c-214-1-knj1006-158188-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अभिषेक बने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के आईटी सेल उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अभिषेक बने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के आईटी सेल उपाध्यक्ष
विज्ञापन
कन्नौज। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय को शुक्रवार को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से आईटी सेल का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (सह संयोजक) नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
अभिषेक पांडेय ने बूथ प्रमुख से लेकर जिला मीडिया प्रभारी तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के चुनाव में विस्तारक के रूप में उन्होंने जीत में योगदान दिया। अभिषेक का परिवार कई पीढ़ियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा है। उनका खुद भी संघ से लंबा जुड़ाव रहा है और उन्होंने अन्य प्रांतों में जाकर संघ की शिक्षा ग्रहण की है।
उनकी नियुक्ति पर पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, मंत्री असीम अरुण, ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत, विधायक अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया समेत सभी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे आईटी सेल को डिजिटल रूप से और मजबूत बनाएंगे।