फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband accused of murder sent to jail; he was angry over being beaten by his son.

Kannauj News: हत्यारोपी पति को भेजा जेल, बेटे से पिटवाने से था नाराज

Sat, 24 Oct 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of murder sent to jail; he was angry over being beaten by his son.
इंदरगढ़। क्षेत्र के लाख गांव में बेटे से पिटवाने से नाराज पति ने गुरुवार को लाठी से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारोपी पति को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन



ग्राम लाख निवासी राधा देवी (53) का शव सुबह खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला था। बेटे कोमल ने पिता रामवीर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना के दिन का रामवीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पत्नी के बेटे से पिटवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते उसने खेत में पत्नी की लाठी से पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया। हत्यारोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने खेत में तलाशी शुरू कर थी। हत्यारोपी की निशानदेही पर खून से सनी लाठी और शर्ट बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed