फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck hit a bike, two youths died

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवकों की मौत

Sun, 27 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Truck hit a bike, two youths died
हादसे के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख/तालग्राम(कन्नौज)। दिवाली पर घर आ रहे युवकों की बाइक में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते थे। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक भी घायल हो गए। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ही बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोट लगने से जान चली गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरापुर निवासी करन सिंह पुत्र मुरारीलाल, रवि और सचिन पुत्र नंदराम अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते थे। शुक्रवार को दिवाली पर यह लोग घर लौट रहे थे। इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सचिन के रिश्ते में चाचा सुरजीत पुत्र अमर सिंह और कल्लू पुत्र उदयवीर सिंह बाइक से इन्हें इटावा से लेने गए थे। सुरजीत की बाइक पर सचिन बैठ गया। कल्लू की बाइक पर रवि और करन सिंह सवार हो गए। दोनों आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र में सचिन की बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे सुरजीत (22) ने मौके पर दम तोड़ दिया। सचिन (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां उसकी मौत हो गई। हादसे के समय कल्लू की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे कल्लू (25), करन (24) और रवि (18) घायल हो गए। कल्लू एक्सप्रेस वे के नीचे झाड़ियों में गिरकर बेहोश हो गया। पुलिस के पहुंचने पर साथियों ने बताया कि कल्लू भी उनके साथ था। इसके बाद तलाश करने पर तीन घंटे बाद कल्लू एक्सप्रेस वे के नीचे झाड़ियों में बेहोश मिला। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरिख थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसके बारे में जानकारी की जा रही है। सुरजीत के पिता अमर सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पांच माह पहले हुई थी सुरजीत की शादी
हादसे का शिकार सुरजीत की शादी पांच माह पहले गमेरी थाना बिधूना जनपद औरैया निवासी सोनी राजपूत से हुई थी। उसके परिवार में पिता के अलावा मां अशोका देवी, भाई शीलू, बहन सुधा और साधना हैं। मृतक सचिन के परिवार में मां उमा देवी, बहन अंजली, बड़ा भाई रवि और अमित हैं। परिवार के लोग खेतीबाड़ी करते हैं।
त्योहार पर गांव में नहीं जले चूल्हे
एक साथ दो मौतों से गांव में मातम पसर गया। दोनों युवकों की मौत से पूरा गांव दुखी है। घरों में त्योहार पर चूल्हे नहीं जले। सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed