फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Truck caught fire due to tire burst, milk worth lakhs wasted

टायर फटने से ट्रक में लगी आग, लाखों का दूध बर्बाद

Mon, 18 Oct 2021 05:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
Truck caught fire due to tire burst, milk worth lakhs wasted
तालग्राम(कन्नौज)। गुजरात से कंपनी के दूध के पैकेट लादकर मणिपुर जा रहे 14 चक्का ट्रक का टायर फटने से आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। इससे लाखों रुपये का दूध बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला बाड़मेर के थाना शेऊ कामरान गांव निवासी चालक चुनाराम(35) गुजरात के गांधी नगर से कंपनी के 29 हजार लीटर दूध के पैकेट लाद कर मणिपुर (इंफाल) जा रहे थे। साथ में गांव के हेल्पर भारुराम (32) थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम में तिलकापुर के पास सोमवार सुबह पांच बजे के करीब टायर फटने से ट्रक में आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर चौकी प्रभारी बेहटा राजेश प्रताप सिंह, यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी( नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड) गश्ती दल मौके पर पहुंच गया। फायर बिग्रेड भी पहुंच गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

ट्रक को क्रेन की मदद से यलो लाइन पर खड़ा करा दिया गया। चालक ने बताया कि 29 हजार लीटर दूध बर्बाद हुआ है। इसकी कीमत करीब 14 लाख 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed