फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Troubled student hanged herself, died

शोहदे से परेशान छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

Sun, 13 Jun 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Troubled student hanged herself, died
छिबरामऊ। शोहदे से परेशान कक्षा 11 की छात्रा ने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटना के संबंध में जानकारी ली। छात्रा के पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम मुरली नगला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को बताया कि गांव का अतुल कुमार मेरी 19 वर्षीय बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत पुत्री ने की थी।
विज्ञापन

जब मैंने अतुल के पिता विनोद कुमार को यह बात बताई तो वह भी अतुल से शादी कराने का दबाव बनाने लगे। इससे परेशान होकर मेरी बेटी ने रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कमरे के अंदर छत में लगे रॉड में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने शव का पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है। सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि कोतवाल विनोद मिश्रा मामले की जांच कर रहे हैं, आरोपी से भी पूछताछ चल रही है। उधर, विनोद कुमार का कहना है कि उनके परिवार और बेटे पर बेवजह आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed