फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Triple talaq if dowry demand is not met

Kannauj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक

Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq if dowry demand is not met
तालग्राम। दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पति ने मारपीट कर दो बच्चों के साथ पत्नी को घर से निकाल दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पति सहित आठ ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली के मोहल्ला मुजाहिद नगर निवासी सना बेगम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तालग्राम थाना के रसूलाबाद निवासी मुफीद के साथ छह साल पहले उनका निकाह हुआ था। दहेज में पिता ने पांच लाख रुपये, फर्नीचर आदि सामान देकर विदा किया था, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं थे। ससुरालवाले एक बाइक और दो लाख रुपये की मांग और करने लगे। पिता अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं कर सके तो चार साल पहले दो बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पंचायत के बाद भी पति उसके घर आते जाते रहे और वह एक माह की फिर गर्भवती हो गई। नौ अप्रैल को ससुराल के लोग बुला लाए। दो तीन दिन सब ठीक ठाक रहा। इसके बाद दहेज को लेकर फिर प्रताड़ित करने लगे। 13 अप्रैल को पति मुफीद, ससुर समीम, जेठ मुईन, अंतू, देवर शमसुल, तर्रा, ननद सलमा, नन्ही बिटिया ने एक राय होकर मारापीटा। पेट में लात मार देने से गर्भपात हो गया। पति ने तीन तलाक बोल कर दो बच्चे हुसनैन, हसन को जान से मार देने की धमकी देकर उसके साथ घर से निकाला दिया। पता चला है पति ने जयपुर में दूसरी शादी भी कर ली है। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed