{"_id":"64626ee68c4e23529508b421","slug":"tried-to-kill-on-dispute-with-wife-kannauj-news-c-12-1-235500-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी से विवाद पर किया जान देने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी से विवाद पर किया जान देने का प्रयास
Mon, 15 May 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 15 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान देने का प्रयास किया। युवक को आनन-फानन परिजनों ने सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम हाथिन निवासी गोविंद (32) का किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे से लटक गया।
परिजनों ने जब जंगले से झांककर देखा तो वह लटका हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर गोविंद को बाहर निकाला। परिजन गोविंद को सौ शैया लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।