{"_id":"6965454ad15a8e0c830cc75f","slug":"transformer-coils-and-oil-stolen-from-two-tube-wells-kannauj-news-c-214-1-knj1006-143093-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दो नलकूपों से ट्रांसफार्मर की क्वाइल और तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दो नलकूपों से ट्रांसफार्मर की क्वाइल और तेल चोरी
विज्ञापन
समधन। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वह किसानों के नलकूपों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला क्षेत्र के मलिकपुर का है जहां बीती रात चोरों ने दो नलकूपों पर धावा बोलकर वहां लगे ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उनमें से तांबे की क्वाइल और तेल पार कर दिया।
मलिकपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव व आत्माराम दिवाकर ने बताया कि सुबह जब किसान खेतों की सिंचाई के लिए नलकूपों पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। ट्रांसफार्मर जमीन पर खुले पड़े थे और उनका सारा सामान गायब था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दी। किसानों का कहना है कि सिंचाई के समय पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त किए जाने से उनकी फसलें सूखने की कगार पर आ गई हैं। इस घटना से विद्युत विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पीड़ित किसानों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरी की घटना का पर्दाफाश करने की मांग उठाई है। वहीं सूचना पर पहुंचे रामाश्रम चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल की गई। रामाश्रम विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अनिल राम का कहना है किसानों की ओर से ट्रांसफार्मर के क्वाइल व तेल चोरी की जानकारी दी गई। जल्द इस्टीमेट बनाकर उच्च अफसरों को भेजा जाएगा। जल्द ही नए ट्रांसफार्मर रखवाने की कोशिश की जाएगी ताकि सिंचाई में समस्या न हो।