{"_id":"5ea9bd208ebc3e902f36c6f1","slug":"trak-chaalak-ne-phaansee-lagaakar-dee-jaan-jaanch-shuroo-kannauj-news-knp5576709107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच शुरू
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। इलाके के आम का नगला में ट्रक चालक ने अपनी बेल्ट से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब पुलिस जांच में जुटी है।
आम का नगला निवासी मोती सिंह के पुत्र प्रशांत यादव (24) ने मंगलवार रात घर के कमरे में अपनी बेल्ट से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी पर प्रेमपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में दो लोगों के अलावा और कोई नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार युवक कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। लॉकडाउन शुरू होने के बाद वह ट्रक चलाने नहीं जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।