{"_id":"60830a218ebc3e5924448706","slug":"traiktar-traalee-mein-bolero-kee-takkar-ek-kee-maut-kannauj-news-knp6250513113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरो की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली में बोलेरो की टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
जलालाबाद(कन्नौज)। जीटी रोड पर भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्राली को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे यह पलट गई। ट्राली के नीचे दबने से इसमें सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सदर कोतवाली इलाके के घमईचामऊ गांव निवासी निसार (40) और मुशीर (24) गंगापार से भूसा लाकर बेचने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे यह भूसा लादकर गुरसहायगंज की तरफ जा रहे थे। जीटी रोड पर तिलपई गांव के पास बोलेरो ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। ट्राली पर बैठे दोनों लोग दब गए। सूचना पर 112 नंबर एंबुलेंस ने दोनों को गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया।
हालत खराब होने पर कन्नौज रेफर कर दिया गया। मुशीर की मौत हो गई। जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने बताया कि चालक बोलेरो छोड़ कर भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।