फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   traiktar-traalee ka pahiya chadhane se mahila ne toda dam

ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया चढ़ने से महिला ने तोड़ा दम

Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
traiktar-traalee ka pahiya chadhane se mahila ne toda dam
घटना के बाद मौके पर लगी महिलाओं व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : KANNAUJ
नजरापुर(कन्नौज)। मुंडन संस्कार कराकर लौट रही महिला ट्रैक्टर के इंजन पर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई। ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां मौत हो गई। हादसे से परिजनों व रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई। मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरियापुर निवासी दीपू पुत्र रामप्रकाश के नाती शनि का तिर्वा के मां अन्नपूर्णा मंदिर में मुंडन संस्कार कार्यक्रम था। सगे संबंधियों समेत रिश्तेदारों को बुलाया गया था। शुक्रवार सुबह महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली से तिर्वा के मां अन्नपूर्णा मंदिर गई थीं। शाम करीब चार बजे लौटते समय नजरापुर-शरीफापुर के निकट ट्रैक्टर के इंजन पर बैठीं बछज्जापुर निवासी 45 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी दिनेश का संतुलन बिगड़ गया। वह ट्रैक्टर से गिर गईं। चालक जब तक ब्रेक लगाता, ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद परिजनाें व रिश्तेदारों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसआई सुनील कुमार चौधरी ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
शनि की दादी थीं ऊषा
दीपू के नाती शनि के मुंडन संस्कार में सभी रिश्तेदारों को बुलाया गया था। शनि की दादी ऊषा देवी भी शामिल होने आई थीं। उन्हें क्या पता था कि मुंडन संस्कार का कार्यक्रम उनके लिए जानलेवा साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुटका थूकने से बिगड़ा संतुलन
ट्रैक्टर में बैठीं महिलाओं ने बताया कि ऊषा देवी गुटका खाती थीं। गुटका थूकने के लिए झुकने के दौरान संतुलन बिगड़ गया। इससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed