फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   traiktar palatane se chaalak kee maut, saathee ghaayal

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, साथी घायल

Thu, 07 May 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
traiktar palatane se chaalak kee maut, saathee ghaayal
ऋषभ की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
नजरापुर(कन्नौज)। खेत से भूसा लेने जाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव गदनापुर निवासी विमल दुबे तिर्वा तहसीलदार के चालक हैं। वह गांव में खेती भी करते हैं। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे 22 वर्षीय बेटा ऋषभ उर्फ डिंपल ट्रैक्टर -ट्राली से खेत में भूसा लेने जा रहा था। साथ में गांव का दोस्त प्रांशू (18) पुत्र टीटू दुबे भी था। गांव के बाहर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे ऋषभ और प्रांशू दब गए। ग्रामीणों ने इन्हें बाहर निकाला। इसके बाद परिजन मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए। यहां चिकित्सकों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजन मेडिकल कालेज से शव लेकर घर आ गए। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर शव को कब्जे में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed