{"_id":"648a094aeceb31090b0f1be4","slug":"traffic-operation-will-start-in-the-city-from-tomorrow-with-new-rules-kannauj-news-c-12-1-286709-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शहर में कल से नए नियम से शुरू होगा ट्रैफिक संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शहर में कल से नए नियम से शुरू होगा ट्रैफिक संचालन
Thu, 15 Jun 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बने सिटी ट्रैफिक प्लान के तहत 16 जून से संचालन शुरू होगा। इसके तहत शहर में अलग-अलग चार जगहों पर चिह्नित किए गए नए स्टैंड से ऑटो रिक्शा व टेंपो का संचालन किया जाएगा। संचालन शुरू होने से पहले बुधवार को एएसपी ने अपने दफ्तर में नगर पालिका की ईओ और एआरटीओ संग बैठक की। इस दौरान स्टैंड से जुड़े संचालक भी रहे। उन्होंने सभी से नए प्लान में सहयोग करने की अपील के साथ ही अवरोध करने पर सख्ती की चेतावनी भी दी है।
पुलिस दफ्तर में एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने बैठक कर सभी स्टैंड संचालकों को शहर के नए बने ट्रैफिक प्लान से रूबरू कराया। उनके साथ बैठक में मौजूद ईओ नगर पालिका नीलम चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन इज्या तिवारी और ट्रैफिक प्रभारी आफाक खान भी मौजूद रहे। एएसपी ने नए टेंपो स्टैंड संचालन में संचालकों व चालकों की बातों को भी सुना। उन्होंने बताया कि शहर में 16 जून से ट्रैफिक की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी को बताया कि वह चिन्हित टेंपो स्टैंडों को विकसित करें और उसमें सवारियों के लिए पानी व शौचालय आदि की व्यवस्था भी कराएं। एआरटीओ को बताया गया कि वह रेट लिस्ट मानक के अनुसार तैयार करा लें जिसको 16 जून से लागू होना है। एएसपी ने ईओ, एआरटीओ के साथ ही टेंपो चालकों व संचालकों से सहयोग की अपील भी की, ताकि यातायात पुलिस का नया एक्शन प्लान लागू हो और आम जनमानस को जाम से निजात मिल सके।
-- -- -- -- -- --
चिह्नित स्टैंड का कायाकल्प करेगी पालिका
ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि 16 जून से शुरू हो रहे नए ट्रैफिक प्लान के तहत जिन स्थानों को स्टैंड के लिए चिह्नित किया गया है, वहां जल्द ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। समतलीकरण कराने के साथ ही यात्रियों के बैठने व पीने के पानी का भी इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
आज तैयार होगा किराया, तीन पहिया में चस्पा होगी लिस्ट
ट्रैफिक प्रभारी आफाक खान ने बताया कि नए ट्रैफिक प्लान के तहत ही शहर के हर रूट पर चलने वाले तीन पहिया गाड़ियों का किराया निर्धारित होगा। इसकी लिस्ट को स्टैंड पर लगाया जाएगा। सभी तीन पहिया वाहनों में भी किराया की लिस्ट चस्पा की जाएगी।