फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Traders today will not open the market Surik

व्यापारी आज नहीं खोलेंगे सौरिख बाजार

Fri, 09 Sep 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Fri, 09 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traders today will not open the market Surik
अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र सौंपते विहिप के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रस्तावित हसेरन तहसील में सौरिख के कुछ गांवों को जोड़ने के विरोध में वकीलों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। समर्थन आए व्यापारियों ने शुक्रवार को सौरिख बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। धरनास्थल पर पहुंचे कई संगठनों के पदाधिकारियों ने वकीलों को समर्थन पत्र सौंपा। नवसृजित हसेरन तहसील से छिबरामऊ तहसील के 96 गांव काटकर उससे जोड़े जाने के प्रस्ताव से अधिवक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन


इसके विरोध में बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं की 29 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। अधिवक्ताओं के इस आंदोलन को क्षेत्र के कई संगठनों, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक पार्टियों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी उनकी मांग को जायज ठहराते हुए समर्थन पत्र दे रखा है। गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद के विनीत त्रिपाठी के नेतृत्व में विहिप के रंजीत पांडेय, आदित्य कुमार, अनुपम कुमार, अभिषेक आदि ने धरनास्थल पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र सौंपा।
विज्ञापन


दोपहर बाद सौरिख व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में महामंत्री राघव दुबे, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा उर्फ पिंकू, आशू चतुर्वेदी धरनास्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की इस मांग को जायज ठहराते हुए उन्हें समर्थन पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही छिबरामऊ तहसील से दर्जनों गांव काटकर नवसृजित हसेरन तहसील से जोड़े जाने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को सौरिख में बाजार बंदी का भी एलान किया। इसके अलावा अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा शिविर कार्यालय सौरिख के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र वर्मा व सराफा एसोसिएशन सौरिख के अध्यक्ष विशुनचंद्र वर्मा ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र सौंपा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed