{"_id":"5f6b8ea78ebc3e2688607674","slug":"trader-beaten-in-kannauj-kannauj-news-knp584398222","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा
विज्ञापन
सौरिख। खड़िनी में कुछ लोगों ने बारदाना व्यापारी की दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की और गुल्लक में रखे दस हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम खटकरी निवासी आलोक कुमार पुत्र रामनरेश भदौरिया की खड़िनी में बैंक ऑफ इडिया की बिल्डिंग के नीचे बारदाना की दुकान है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम छह बजे वह दुकान में बैठे थे, तभी कस्बे के रघुवर दयाल, विकास कुमार व प्रियांशू पुत्र रघुवर दयाल दुकान आए।
बिना किसी कारण के तीनों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान वे लोग गुल्लक में रखे दस हजार रुपये भी निकाल लिए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चिकित्सक ने बिना मेडिकल के लौटाया
घायल आलोक कुमार को पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा था। पीआरडी जवान के साथ अस्पताल पहुंचने पर उन्हें कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। इस पर उनके साथ आए युवकों ने मामले की शिकायत सीएमओ से कर दी।
इस बात से नाराज होकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक शिवम ने पीआरडी जवान पर चिट्ठी पर दवाब बनाकर मेडिकल करवाने की बात लिखाकर थाने भेज दिया। उसके बाद दर्द से तड़प रहे आलोक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। पीड़ित ने डीएम राकेश कुमार मिश्रा से मेडिकल परीक्षण कराए जाने की मांग की है।