{"_id":"57fd30304f1c1b3e7128fac3","slug":"tractor-trolley-upturned-31-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 31 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 31 घायल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज-ठठिया मार्ग पर शहजादपुर के पास मंगलवार दोपहर बच्चे के मुंडन संस्कार में जा रही लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में सवार 31 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देख चार को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी हरिशकंर के पुत्र का मुंडन संस्कार ठठिया थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में होना था। खिदरपुर बाद निवासी अजीत यादव के ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर हरिशंकर के परिवार एवं पड़ोस के 31 लोग मुंडन कराने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
शहजापुर के निकट मोड़ पर चालक अजीत नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली खड्ड में पलट गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। ट्राली सीधी कर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाल। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान घायल रामकुमारी (40), आशा (48), सुमन (38) व लक्ष्मी (44) को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन