फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   totee le jaane vaale bajat ko bata rahe khokhala: maheshachandr gupta

टोटी ले जाने वाले बजट को बता रहे खोखला: महेशचंद्र गुप्ता

Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
totee le jaane vaale bajat ko bata rahe khokhala: maheshachandr gupta
कार्यक्रम को संबोधित करते राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। नगर विकास राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि टोटी ले जाने वाले बजट को खोखला बता रहे हैं। जनता इन्हें समझ चुकी है।
विज्ञापन

ऊंचा गांव स्थित एक शीतगृह में हुई किसान गोष्ठी में राज्यमंत्री ने कहा कि पूरे विश्व में आज भारत का सिर ऊंचा हुआ है। यह किसी से छिपा नहीं है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने, तीन तलाक को खत्म करने और पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों को नष्ट करने का काम देश के प्रधानमंत्री ने किया है। मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के प्रयास से एशिया की सबसे बड़ी रक्षा उत्पादों की प्रदर्शनी लखनऊ में लगाई गई है। भाजपा की सरकारें किसानों के हितों के लिए काम कर रही हैं।
आयोजक धर्मेंद्र गुप्ता, शशांक गुप्ता, अनमोल गुप्ता ने राज्यमंत्री को चांदी का मुकुट और शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष अनुराग गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सहकारी समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता कठेरिया समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चे को पहना दिया चांदी का मुकुट
गुरसहायगंज। ऊंचा गांव में हुए कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री महेश चंद्र को आयोजकों ने चांदी का मुकुट पहनाया। संबोधन समाप्त करने के बाद उनकी नजर बच्चों के झुंड पर पड़ी। उन्होंने 15 वर्षीय प्रिंस कुशवाहा को बुलाया। उसे आयोजकों की तरफ से दिया गया चांदी का मुकुट पहना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed