फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Torture against women will not be tolerated

Kannauj News: महिलाओं के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं

Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Torture against women will not be tolerated
कन्नौज। महिला सशक्तीकरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष द्विवेदी के निर्देश पर सदर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत हैवतपुर कटरा में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को समिति में जोड़ने का कार्य किया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष निशा ने कहा कि महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। थानों में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के प्रति होने वाले साइबर अपराधों से लड़ने के लिए अपनी बहन बेटियों के साथ हर वक्त साथ खड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को आश्वासन दिया कि अगर कोई भी मामला हमारे सामने आता है तो महिला आयोग और सरकार उस पर सख्ती से काम करेंगे। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों की रक्षा और आदर्श व्यवहार के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले संवेदनशील मामलों के खिलाफ राज्य महिला आयोग सख्त से सख्त कदम उठाता है, परंतु महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए सामने आने की जरूरत है। जिला प्रभारी राकेश पाल जिला, महासचिव शाकिर खान, जिला सचिव कल्पना जिला, मंत्री शकुंतला, जिला महामंत्री गौरव आंबेडकर, ब्लाक प्रभारी गौरव कुमार ब्लाॅक अध्यक्ष ऊषा, राधिका, विनीता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed