{"_id":"65f1f9798a35a2ca1f0552d4","slug":"top-in-ayushman-in-the-division-and-40th-place-in-the-state-kannauj-news-c-214-1-knj1005-110579-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आयुष्मान में मंडल में टॉप तो प्रदेश में 40वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आयुष्मान में मंडल में टॉप तो प्रदेश में 40वां स्थान
Thu, 14 Mar 2024 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान को लेकर स्वास्थ्य महकमा गंभीर है। गोल्डन कार्ड बनाने की गति को तेज करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही गांव-गांव जाकर कैंप लगाए जा रहे हैं। मकसद है अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा सकें। इसी कारण इत्रनगरी कानपुर मंडल में टॉप पर है और प्रदेश में 40वें पायदान पर है जबकि बस्ती 39वें और हमीरपुर 41वें स्थान पर है।
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान के तहत असहायों को पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज देने की सुविधा है। इसके तहत जिले के आठ ब्लॉकों के 752 गांवों के 1,44,891 परिवारों को चयनित किया गया। इन चयनित परिवारों के 6,43,298 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। इसमें 4,21,474 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन गए हैं। इसके अलावा मंडल के पांच जिलों में फर्रुखाबाद 48वें, कानपुर देहात 59वें, कानपुर नगर 65वें और इटावा 72वें स्थान पर है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जल्द से जल्द लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
2.21 लाख बनने हैं कार्ड
जिले में 4,21,474 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड अब तक बन चुके हैं और अभी भी 2,21, 824 लाभार्थियों के कार्ड बनने बाकी हैं। कार्ड बनाने के लिए सीएचसी-पीएचसी के साथ ही आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मी लगे हुए हैं, जिससे जल्द ही कार्ड बनाए जा सकें।